Search

 
 
 

पटना के बाढ़ में सड़क हादसा,दो डॉक्टरों की मौत,हाईवा से टकराई कार

 
Patna : पटना जिला स्थित बाढ़ में हुए एक सड़क हादसे में दो डॉक्टरों की मौत हो गयी. हादसा बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन में हुआ. जानकारी के अनुसार दोनों कार से नवादा जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. दोनों की पहचान सीवान के रहने वाले डॉ अभिषेक श्रीवास्तव और मोतिहारी के निवासी डॉ नियाज अहमद के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. बताया जाता है कि डॉ अभिषेक और डॉ नियाज अहमद का नवादा में नर्सिंग होम है. दोनों कार से रविवार की रात पटना से नवादा जा रहे थे. इसी दौरन बख्तियारपुर के रुचि होटल के पास घने कोहरे की वजह से एक हाईवा में कार टकरा गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती काराया. जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही