Search

 
 
 

राजस्थान में सड़क दुर्घटना, 12 लोगों की मौत, 36 से अधिक यात्री घायल

 
Jaipur :  राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार दोपहर एक बस के फ्लाईओवर की विंग दीवार से टकरा जाने से 12 लोगों की मौत हो गयी और 36 से अधिक यात्री घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी है. जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि सालासर से लक्ष्मणगढ़ आ रही एक निजी बस मोड़ लेते समय लक्ष्मणगढ़ में फ्लाईओवर के एक हिस्से से टकरा गयी. उन्होंने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी और 36 से ज्यादा लोग घायल हो गये.

घायलों को  लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में ले जाया गया 

5 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में ले जाया गया है.    इस संबंध में आईजी सत्येन्द्र चौधरी ने कहा कि  जो लोग घायल हैं उनमें से कुछ को जयपुर रेफर किया गया है और अन्य का सीकर के एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है. घायलों को उचित इलाज दिया जा रहा है. हादसे के पीछे का कारण जांच की जा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही