Search

 
 
 

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क हादसा, बस गहरी खाई में गिरी, 20 यात्रियों की मौत, पीएम ने शोक जताया

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गयी. कई लोग घायल हो गये  हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है.
 

Jammu/Kashmir : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आज सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गयी. कई लोग घायल हो गये  हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ की हालत गंभीर बताई गयी है.

 

 


प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि आज सुबह रामनगर क्षेत्र के कागोट गांव के पास एक यात्री बस पहाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी.

 

 
बस किसी दूरदराज के गांव से उधमपुर जा रही थी.एक खतरनाक मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो गिया. इस कारण वाहन खाई में जा गिरा.

 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रशासनिक अधिकारी सदलबल पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.   


बस दुर्घटना क बाद बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर के उपायुक्त से बात की और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था किये जाने की जानकारी दी.   


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें  

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही