Search

 
 
 

हजारीबाग : मेरु पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल

 
Hazaribagh : हजारीबाग- बगोदर एनएच- 522 मेरु पेट्रोल पंप के समीप पुलिया के नीचे एक बाइक गिर गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल है. मृतक की पहचान सचिन कुमार के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक का नाम सुनील कुमार साव है. सुनील को आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि बिशनुगढ़ से हजारीबाग किसी काम से सुनील कुमार साव अपने साथी सचिन कुमार के साथ गया था. वापस आने के क्रम में मेरु पेट्रोल पंप के समीप अपाची मोटरसाइकिल नंबर JH11A J2978 पुलिया के नीचे गिर गई. जिसमें सचिन कुमार की मौत हो गई, वहीं सुनील कुमार घायल हो गया. सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया. पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर">https://lagatar.in/chargesheeted-inspector-mukesh-kumar-transferred-on-charges-of-driving-away-gangster-aman-sau/">गैंगस्टर

अमन साव को भगाने के आरोप में चार्जशीटेड दारोगा मुकेश कुमार का तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही