Bokaro News : झारखंड-बंगाल सीमा को जोड़ने वाले व्यस्ततम NH-32 बोकारो-पुरुलिया मार्ग पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.महतो मोड़ के समीप, सिधाबनी पेट्रोल पंप के सामने हुई दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी.
हादसे में घायल लोगों को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से KM मेमोरियल अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है. गंभीर रूप से घायल महिला को बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर किया गया है. एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुए लोग चोटीटांड क्षेत्र से फोर व्हीलर से बंगाल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान महतो मोड़ के पास सामने से आ रही एक बाईक से टक्कर हो गयी. हादसे के बाद घायलों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.