Search

 
 
 

Giridih News: पचंबा-जमुआ मार्ग पर सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौत

पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग के पास पथल नावाडीह में बुधवार को हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय प्रभात स्वर्णकार की मौत हो गई. प्रभात पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक के निवासी थे.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग के पास पथल नावाडीह में बुधवार को हुए सड़क हादसे में 27 वर्षीय प्रभात स्वर्णकार की मौत हो गई. प्रभात पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक के निवासी थे. वे स्कूटी से अपने घर से राजधनवार की ओर जा रहे थे.

Uploaded Image

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब प्रभात स्वर्णकार के स्कूटी के आगे चल रहा एक टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया. टेंपो पलटते देख प्रभात ने बचाव के लिए अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उनकी स्कूटी फिसलकर सड़क पर गिर गई. 

 

घटनास्थल पर प्रभात के सिर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने उन्हें तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

 

बताया जा रहा है कि मृतक की शादी लगभग आठ माह पहले हुई थी. उनकी असामयिक मृत्यु से पत्नी और परिवार में गहरा शोक है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को घर ले गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही