Search

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर सड़क हादसा, मोटर बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी, बाइक सवार घायल

जानकारी के अनुसार महावीर मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ा तो सामने से आ रही वासुदेव की बाइक सीधे ट्रैक्टर में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.
 
Medininagar : पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर आज शुक्रवार सुबह लगभग 9:15 बजे सड़क दुर्घटना में पांकी थाना क्षेत्र के आसेहार निवासी वासुदेव कुमार रवि गंभीर रूप से घायल हो गये. वासुदेव कुमार रवि बाइक से मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे. 

जानकारी के अनुसार महावीर मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक ट्रैक्टर मोड़ा तो सामने से आ रही वासुदेव की बाइक सीधे ट्रैक्टर में जा घुसी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गयी.   लोगों की मदद से वासुदेव को तत्काल MMCH भेजा गया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही