Search

 
 
 

कांके क्षेत्र में बढ़ गयी हैं सड़क दुर्घटनाएं, जल्द संज्ञान ले सड़क सुरक्षा समिति : चैंबर

 
Ranchi : कांके क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का शिष्टमंडल सोमवार को उपायुक्त और जिला सड़क सुरक्षा समिति के प्रबंधक से मिला. उन्हें अवगत कराया गया कि कैंब्रियन पब्लिक स्कूल और ब्लेसिंगटन हाईट्स के पास सड़क दुर्घटनाएं बढ़ गयी हैं. यहां डिवाइडर भी टूटी-फूटी अवस्था में है. इस स्थान को सड़क सुरक्षा समिति द्वारा ब्लैक स्पॉट घोषित कर अतिशीघ्र कार्रवाई की जानी चाहिए. यह भी बताया कि रिलायंस मार्ट के बाद सभी स्ट्रीट लाइटें कई माह से खराब हैं. दूसरी तरफ डिवाइडर भी बेतरतीब ढंग से होने के कारण गाड़ियों की स्पीड पर नियंत्रण नहीं हो पाता है. इसके कारण वाहनों का आपस में टकराव होता है. चैंबर द्वारा सौेपे गये पत्र में कहा गया कि पंचरत्न हाईट्स से लेकर जवाहर नगर तक रात में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. रश्मि रथी के पास चांदनी चौक बिंदु भी खतरनाक है, क्योंकि यहां सड़क दो दिशाओं में विभाजित हो जाती है. वाहन बिना किसी चेतावनी के नीचे या ऊपर आते हुए सड़क पर मुड़ जाते हैं. ऐसे में यहां सदैव दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

सड़क सुरक्षा समिति जल्द संज्ञान ले - किशोर मंत्री

चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि कांके रोड के निवासियों की ओर से नियमित रूप से हमें इसकी शिकायतें मिल रही हैं. क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिहाज से सड़क सुरक्षा समिति को जल्द इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए. विदित हो कि इस मामले में संयुक्त राज्य परिवहन आयुक्त सह जिला सड़क सुरक्षा समिति को भी पत्राचार कर संज्ञान लेने का आग्रह किया गया है. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-tejaswini-employees-union-protests-in-front-of-the-project-building/">रांची

: तेजस्विनी कर्मचारी संघ ने प्रोजेक्ट बिल्डिंग के सामने किया विरोध प्रर्दशन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही