Search

 
 
 

औरंगा नदी छठ घाट की सड़क व नाली टूटी, सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी

 
Ashish Tagore Latehar: नवंबर महीना में लोक आस्था का महापर्व छठ है. छठ पूजा में साफ सफाई का विशेष महत्व है. लेकिन अगर छठ घाट तक जाने वाली सड़क टूटी हो और सड़क में नालियों का गंदा व बदूबूदार पानी बहता मिले, तो छठ व्रतियों की परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है. लातेहार का प्रमुख छठ घाट औरंगा नदी, चटनाही तक जाने वाली सड़क की यही स्थिती है. रेलवे स्टेशन रोड के चटनाही मोड़ से औरंगा नदी तक जाने वाली छठ घाट की पीसीसी रोड टूट चुकी है. यहां तक कि नालियां भी धंस गयी हैं और नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. यहां पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है. आसपास के लोगों का नाली के गंदा पानी व बदबू से रहना मुहाल हो गया है. अगर समय रहते पीसीसी सड़क व नालियों का निर्माण नहीं कराया गया, तो छठ पूजा में न सिर्फ छठ व्रतियों बल्कि आम लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें - BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-personnel-reached-ed-office-with-letter-from-cm-secretariat/">BREAKING:

सीएम सचिवालय से चिट्ठी लेकर ED ऑफिस पहुंचा कर्मी

क्या कहते हैं छठ पूजा समिति के अध्यक्ष

सूर्यनारायण पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तकरीबन 15 साल पहले चटनाही से औरंगा नदी तक जाने वाली पीसीसी सड़क व नाली का निर्माण कराया गया था. उसके बाद से न तो सड़क की मरम्मत करायी गयी और ना ही नालियों की. आज पीसीसी व नालियां कई जगह टूट गयी है. उसे समय रहते दुरूस्त कराना आवश्यक है. हालांकि उन्होंने कहा कि छठ के मौके पर मोरम गिराकर सड़क को दुरूस्त करने का प्रयास अवश्य किया जाता है. लेकिन उसके बाद स्थिती वही हो जाती है.

क्या कहते हैं नगर पंचायत के कनीय अभियंता

इस संबंध में पूछे जाने पर नगर पंचायत के कनीय अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण सड़क है. सड़क व नालियों को दुरूस्त करने का प्रस्ताव पारित किया गया है. संभवत: अगले महीने इस काम के लिए टेंडर निकाला जाएगा. इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/latehar-deputation-of-personnel-for-enrollment-in-bsc/">लातेहार

: BSC में नामांकन को लेकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही