Search

 
 
 

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, पंडरा थाना के सामने शव रखकर सड़क जाम,  लोगों का फूटा गुस्सा

लोगों ने कहा कि 16 सितंबर को उत्तम कुमार संजय गांधी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे पहले सिटी अस्पताल, फिर राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
 

 Ranchi : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय उत्तम कुमार की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने आज शनिवार शाम  पंडरा थाना के सामने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने सड़क जाम कर दी.

Uploaded Image

 

आक्रोशित भीड़ ने टायर जलाकर विरोध किया. थाना में तोड फोड भी की गयी.  थाना परिसर में रखे गये वाहनों के शीशे भी तोड दिये गये. लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इंसाफ की मांग की.  

 


लोगों ने कहा कि 16 सितंबर को उत्तम कुमार संजय गांधी कॉलेज के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे पहले सिटी अस्पताल, फिर राम प्यारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. 

 

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में उदासीनता दिखाई. समय पर उचित इलाज मिलता तो उत्तम बच जाता. सड़क जाम के कारण पंडरा रोड पूरी तरह से जाम हो गया. सड़क पर वाहनों का लंबी कतार लग गयी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही