Search

 
 
 

बिना मुआवजा भुगतान कराया जा रहा सड़क निर्माण, ग्रामीणों ने जताया विरोध

 
Simdega/  Kolibira : कोलेबिरा प्रखंड के अघरमा पंचायत में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कराया जा रहा है. ग्रामीणों  आरोप है कि सड़क निर्माण कराया जा रहा है, मगर मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है. इसको लेकर ग्रामीणों ने विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को मौके पर बुलाया. ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनाने से किसी प्रकार की मनाही नहीं है, मगर मुआवजे का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. मौके पर पहुंचे विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने सीओ और थाना प्रभारी कोलेबिरा को कार्यस्थल पर बुलाया. कहा कि ग्रामीणों के साथ बैठक कर इसका निराकरण किया जायेगा. वहीं कोलेबिरा सीओ का कहना है कि अभी तक हमलोगों को विभागीय जानकारी तक नहीं दी गई है और न ही अधियाचना ही किया गया है. फिर किस हिसाब से काम को शुरू कर दिया गया है. इसकी जानकारी प्राप्त कर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा. बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद समी आलम, रावेल लकड़ा, श्यामलाल प्रसाद, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, सुनील खड़िया, राकेश कोंगाड़ी, जमीर अहमद उर्फ प्रिंस, जमीर हसन, फुलकेरिया डांग, सुरेश द्विवेदी के अलावे और भी ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : SP">https://lagatar.in/sp-campaign-rishabh-garg-warns-maoists-return-to-mainstream-or-else/">SP

अभियान ऋषभ गर्ग ने माओवादियों को चेताया, मुख्यधारा में लौटें नहीं तो…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही