Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: उलीडीह चौक से चारमोड़ तक सड़क निर्माण छह माह से ठप, आजसू पार्टी के नेता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड के उलीडीह चौक से चारमोड़ तक 17 किलोमीटर सड़क निर्माण पिछले दो वर्षों से जारी है. वहीं, पिछले छह महीने से सड़क निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ है. जिसे पुनः निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए आजसू पार्टी ने पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत सिन्हा को पत्र सौंपकर सात दिन के अंदर ठेकेदार से बंद कार्य को चालू कराने की मांग की थी. साथ ही अल्टीमेटम देते हुए भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी गई थी. इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो गुरुवार को आजसू पार्टी द्वारा उलीडीह चौक पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी गई है.

ठेकेदार का भुगतान बाकी रहने के कारण रुका काम

विधानसभा प्रभारी रामलाल मुंडा के नेतृत्व में यह भूख हड़ताल शुरू की गई है. वहीं भूख हड़ताल की सूचना मिलते ही ग्रामीण विकास विभाग (कार्य विभाग) के इंदर मोहन चौधरी उलीडीह चौक पहुंचे और हड़ताल पर बैठे आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं से वार्ता करते हुए दिसंबर 2021 तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि आवंटन नहीं रहने के कारण ठेकेदार का राशि भुगतान होना बाकी है. वहीं कोरोना महामारी के कारण भी कार्य में देरी हुई है. उन्होंने कहा कि दिसंबर के अंत तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करवा दिया जाएगा.

सड़क निर्माण में गुणवत्ता की भी कमी

वहीं आजसू विस प्रभारी रामलाल मुंडा ने कहा कि सड़क निर्माण बंद होने से टोकलो, चारमोर, गोपीनाथपुर, चौनपुर के ग्रामीण परेशान हैं. सड़क निर्माण में गुणवत्ता की भी कमी है. गांव में पीसीसी सड़क बननी चाहिए, लेकिन यह गांव से बाहर बन रही है. सड़क का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए और ग्रामीणों को उसका लाभ मिलना चाहिए. भूख हड़ताल में आजसू पार्टी विधानसभा प्रभारी रामलाल मुंडा, जिला उपाध्यक्ष सनातन प्रधान, नगर अध्यक्ष संतोष मुंडा, मनोज सिंह, दिनेश महतो, शुभम महतो, चंद्र शेखर प्रधान आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही