Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़कों का निर्माण काफी तेजी से हो रहा हैः मिथिलेश ठाकुर

Garhwa: पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से तीन सड़कों का निर्माण किया जाएगा. ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है, इनमें मेराल प्रखंड में दो तथा गढ़वा प्रखंड में एक सड़क का निर्माण कार्य शामिल है. शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा. मंत्री ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से गढ़वा प्रखंड में एनएच 75 से छतरपुर तक 10 करोड़ 33 लाख 93 हजार 400 रुपए की लागत से 9.07 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा. जबकि मेराल प्रखंड में रजबंधा पीएमजीएसवाई रोड देवी मंडप से भंडार बस्ती होते हुए भंडार स्कूल तक 3 करोड़ 95 लाख 27 हजार 600 रुपए की लागत से 3.23 किलोमीटर तथा गढ़वा मझिआव मुख्य पथ अटौला स्टैंड से कुम्हार टोली होते हुए औरइया मोड़ पीडब्ल्यूडी तक दो करोड़ 95 लाख 98 हजार 700 रुपए की लागत से 2.45 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा.

गढ़वा में अधिसंख्य गांव में सड़क, पुल व पुलिया का निर्माण हो चुका है

मंत्री ठाकुर ने कहा कि बेहतर सड़क की कनेक्टिविटी से गढ़वा का एक भी गांव वंचित नहीं रहेगा. प्रत्येक गांव एवं टोला तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. कहा कि सड़कों का निर्माण पर काफी तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क ही विकास का आइना होता है. क्षेत्र में यदि अच्छी सड़क न हो तो अन्य विकास कार्य भी अधूरे लगते हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा में अब तक अधिसंख्य गांव में सड़क, पुल, पुलिया आदि का निर्माण किया जा चुका है. शेष बचे क्षेत्र में शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा. मंत्री ने कहा कि उक्त सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर थी. क्षेत्र के लोग काफी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे. उन सड़कों के निर्माण की मांग लगातार की जा रही थी. अब इन सड़कों के बन जाने से दो दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों को काफी लाभ होगा. इसे भी पढ़ें - इजराइल">https://lagatar.in/israel-carried-out-air-strikes-on-gaza-and-hezbollah-killing-17-palestinians/">इजराइल

ने गाजा और हिजबुल्ला पर किये हवाई हमले, 17 फलस्तीनियों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही