Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रास्ता विवाद : रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक से मिल बंद रास्ते को खोलने का आग्रह

  •  गड्ढा खोद कर बंद कर दिया गया है रास्ता
Ranchi : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से सटे स्वामी सहजानंद नगर और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के निवासी शनिवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ से मिलने पहुंचे. वार्ड नंबर 9 की पार्षद प्रीति रंजन की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में लोगों ने प्रबंधन से आग्रह किया कि बीते 30 वर्षों से यहां बसे कॉलोनी के लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद न किया जाए. दोनों ही मोहल्ले के लोग इस रास्ते से आना-जाना करते थे. रिम्स में इलाज के साथ बैंक का काम, बिजली ऑफिस, पोस्ट ऑफिस, दूरसंचार विभाग समेत अन्य कामों के लिए इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं. इनमें रिम्स के कर्मचारियों की संख्या भी सबसे ज्यादा है. लेकिन कुछ दिनों पूर्व महिला चिकित्सक से मोबाइल की छिनतई के बाद आक्रोशित मेडिकल के छात्रों ने इस रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है. रास्ते में गड्ढे खोद कर बैरिकेडिंग के साथ सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती करवा दी गई है. जिस वजह से कॉलोनी के लोगों को आने-जाने के लिए पांच किलोमीटर घूम कर आना-जाना करना पड़ता है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/12-2.jpeg"

alt="" width="780" height="716" />

बंद रास्ते को फिर से चालू कराने के लिए चिकित्सा अधीक्षक से किया आग्रह: प्रीति रंजन

वार्ड पार्षद प्रीति रंजन ने कहा कि स्वामी सहजानंद नगर और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के नागरिकों के साथ रिम्स कैंपस में किसी भी स्टूडेंट के साथ कोई विवाद नहीं है. यहां पर पढ़ने वाले बच्चों को हम अपना बच्चा समझ कर सहयोग करते हैं. ऐसे में बंद किए गए रास्ते को पुनः चालू कराने के लिए चिकित्सा अधीक्षक के पास आए हैं.

कॉलोनी वासियों ने गड्ढे को बंद करने का किया प्रयास

वहीं कॉलोनी के निवासियों ने खोदे गए गड्ढे को भरने का प्रयास किया. हालांकि इस बीच रिम्स के मेडिकल छात्रों ने इसका विरोध किया, लेकिन बुद्धिजीवियों के सहयोग से मामले को सुलझा लिया गया.

क्या कहते हैं रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी

रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सहजानंद नगर और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के लोगों ने वार्ड पार्षद के नेतृत्व में चिकित्सा अधीक्षक से मिल कर ज्ञापन सौंपा है. मामले को प्रबंधन समिति को भेजा जाएगा. रिम्स के स्टूडेंट्स के सेफ्टी एंड सिक्योरिटी को देखते हुए हॉस्टल और उसके मार्गों पर किसी भी अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई गई है.
इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-met-cm-hemant-soren-discussed-political-issues/">सीएम

हेमंत सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही