Search

झारखंड में बिछ रहा सड़कों का जाल, पड़ोसी राज्यों में जाना होगा आसान

395 किलोमीटर सड़क निर्माण पर चल रहा काम सरायकेला-राजनगर- चक्रधरपुर से उड़ीसा बॉर्डर तक बन रही सड़क Ranchi: झारखंड में सड़कों का जाल बिछ रहा है. इन सड़कों के जरिए पड़ोसी राज्यों तक पहुंचना और आसान हो जाएगा. समय की भी बचत होगी. वहीं राज्य के अंदर भी यातायात सुगम बनाने और समय की बचत के लिए फोर लेन, सर्विस लेन और साइकिल लेन से युक्त सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. सरायकेला-राजनगर से चक्रधरपुर तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है. यह सड़क ओडिशा बॉर्डर से कनेक्ट होगी. इस सड़क की लंबाई 22.75 किलोमीटर है. इसे पढ़ें- हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-asked-cbi-what-is-the-status-of-criminal-cases-of-mps-and-mlas/">हाईकोर्ट

ने CBI से पूछा- सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों की स्थिति क्या है?

हजारीबाग से बिजूपाड़ा तक बन रही सड़क

हजारीबाग, बड़कागांव, टंडवा, खलारी से बिजूपाड़ा तक सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. इस सड़क की कुल लंबाई 101 किलोमीटर है. इस सड़क पर ब्रिज और बाइपास भी बनेंगे. वहीं हजारीबाग रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है. इसकी लंबाई 5.58 किलोमीटर है. सिमरिया-टंडवा रोड सड़क का भी निर्माण किया जा रहा है.इस सड़क की कुल लंबाई 3.51 किलोमीटर है.

धनबाद में फोर लेन, सर्विस और साइकिल लेन सड़क

धनबाद में कानको चौक से बिनोद बिहारी चौक तक फोर लेन के साथ सर्विस लेन सड़क बनायी जा रही है. इसकी लंबाई 11.70 किलोमीटर है. वहीं बिनोद बिहारी चौक से मेमको चौक रोड़ तक फोर लेन के साथ साइकिल ट्रैक और सर्विस लेन का निर्माण किया जा रहा है. इसकी कुल लंबाई 8.30 किलोमीटर है. उधर, दामोदर नदी पर 0.144 किलोमीटर लंबे बिज्र का भी निर्माण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/misa-bharti-clarified-on-the-comment-made-on-pm-said-media-has-distorted-the-statement-and-presented-it/">पीएम

पर की गयी टिप्पणी पर मीसा भारती ने दी सफाई, बोलीं-मीडिया ने बयान को तोड़-मरोड़ कर किया पेश

पश्चिम बंगाल सीमा तक 27.60 किमी सड़क

बरलंगा-नेमरा से कसमार तक 27.60 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो रहा है, जो पश्चिम बंगाल की सीमा तक जाएगी. मझिगांव में ओडिशा बॉर्डर तक 33.97 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. दोबा, दुबिन से ओडिशा बॉर्डर तक 33.97 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. वहीं कदमा मोड़ से रंका रोड तक 38.56 किलोमीटर, रामगढ़ के चुट्टूपालू में 25.19 किलोमीटर लिंक रोड और सिसई मोड़ से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक 6.6 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp