Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: उलीपहाड़ी गांव में सड़क मरम्मत शुरू, ग्रामीण प्रसन्न

Medininagar: विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी और ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव (बीडी) प्रसाद के नेतृत्व में बिश्रामपुर प्रखंड के गुरी पंचायत अंतर्गत उलीपहाड़ी गांव में सड़क मरम्मत कार्य की शुरू किया गया. इस पहल को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया. उन्होंने इसका खुले दिल से स्वागत किया. सड़क मरम्मत का यह कार्य सोमवार से शुरू हुआ. मौके पर कई प्रमुख लोग उपस्थित थे. जिनमें सुरेन्द्र भारती, हरेराम भुइयां, संजय विश्वकर्मा, जयराम भुइयां, विजय यादव, बिहारी भुइयां और कृष्ण साहू प्रमुख थे. ब्रह्मदेव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां भी सड़कें खराब स्थिति में हैं, वहां मरम्मत कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा. उन्होंने जनता से इस कार्य में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है. क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए वह पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-congress-nyay-yatra-from-october-23-eye-on-delhi-assembly-elections/">राहुल

गांधी की कांग्रेस न्याय यात्रा 23 अक्टूबर से, दिल्ली विधानसभा चुनाव पर नजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही