Search

 
 
 

कांके प्रखंड में बालू से चौबे खटंगा तक होगी सड़क मरम्मत, सांसद ने किया शिलान्यास

 
Ranchi : कांके प्रखंड में पिठोरिया- ओरमांझी मुख्य सड़क से ग्राम बालू से चौबे खटंगा (3.55 किमीर) तक 80 लाख की लागत से सड़क की मरम्मत होगी. रांची सांसद संजय सेठ, जिप सदस्य हिना परवीन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल महतो टाइगर ने मंगलवार को इस कार्य का शिलान्यास किया.यह काम प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया जाना है. संजय सेठ ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों से शिकायतें मिल रही थीं कि यहां की सड़क जर्जर हो चुकी है. बरसात के दिनों में यहां आवागमन में काफी परेशानी होती है. इस पर संज्ञान लेते हुए मैंने इस सड़क की मरम्मत की अनुशंसा संबंधित विभाग को की थी. अनिल टाइगर ने कहा कि जल्द ही यहां के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. जिप सदस्य हिना परवीन ने कहा कि ठेकेदार सड़क मरम्मत कार्य में कोताही ना बरतें. गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए. सरकारी खजाने का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में कोकदोरो पंचायत मुखिया उज्जवल पहान, विधायक प्रतिनिधि प्रभात भूषण, युवा कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर, भाजपा पिठोरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल महतो, मनोज कुमार राम, सुरेंद्र गोप, सुरेश राम, विनोद कुमार रजक,शंकर महतो, अखिलेश्वर पाठक,श्रवण गोप, रामप्रसाद गोप सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें – BREAKING">https://lagatar.in/breaking-lawyers-strike-will-continue/">BREAKING

: जारी रहेगी वकीलों की हड़ताल, पढ़िए काउंसिल ने वकीलों को इस बार क्या निर्देश दिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही