Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में सड़क लुटेरों ने सात लाख रुपये लूटे, छानबीन जारी

Hazaribagh: हजारीबाग के चौपारण के थोक व्यवसायी नमोकार ट्रेडर्स के संचालक राहुल जैन के स्टाफ अरुण कुमार गुप्ता से लूटेरों ने पैसे लूट लिये. लूटेरों ने बराकर नदी के पास घटना को अंजाम दिया. अज्ञात लुटेरों ने नगद सात लाख रुपये दिन दहाडे लूट लिये. स्टाफ अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान से पैसा लेकर बरही एचडीएफसी बैंक मालिक के स्कूटी संख्या जेएच 02 एएस - 4098 से जा रहे थे. सिंघरावा मोड़ के पास से रोड़ बाधित रहने के कारण दाहिने तरफ से जा रहे थे. इसी बीच दो बाइक पर सवार तीन लोग मेरे आगे-पीछे चलने लगे. बराकर नदी के पास पहुंचते हीं दोनों बाइक सवारों ने हमको स्कूटी सहित रोड के नीचे गिरा दिया. फिर उनलोगों ने हमें कब्जे में कर स्कूटी की चाबी छीनकर स्कूटी के डिक्की मे रखा पैसा निकाल लिया. उसके बाद तीनों फरार हो गये. इसे भी पढ़ें- राजधानी">https://lagatar.in/rain-fell-in-many-places-in-the-state-including-the-capital-the-weather-will-remain-the-same-for-two-days/93864/">राजधानी

रांची समेत राज्य में कई जगह हुई बारिश, दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

एचडीएफसी बैंक में पैसा जमा करना था

स्टाफ़ ने घटना की जानकारी सबसे पहले अपने मोबाइल से मालिक राहुल जैन को दिया. घटना के बारे में जांच कर रहे डीएसपी नाजिर अखतर को व्यवसायी राहुल जैन ने बताया कि दिन में सात लाख रुपये नगद देकर बरही एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए स्टाफ अरुण कुमार गुप्ता को भेजा गया था. घटना के बारे में जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचा तो वह जमीन पर गिरा करार रहा था. तब आनन फानन में उसे अस्पताल लाया और पुलिस को खबर किया. इसे भी पढ़ें-   रांची">https://lagatar.in/in-the-name-of-corona-investigation-done-in-ranchi-station-and-airport/94040/">रांची

स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच के नाम पर हुई खानापूर्ति डीएसपी नाजिर अखतर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है. पीडित स्टाफ और मालिक से पूछताछ किया गया है. कुछ और जानकारी हासिल करना है. दुकान में लगे सीसीटीवी का फूटेज खंगाला जा रहा है. उससे भी बहुत कुछ पता चल सकता है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता. इसे भी पढ़ें-   तीसरी">https://lagatar.in/icici-bank-gave-15-oxygen-concentrators-to-ranchi-district-administration-to-deal-with-the-third-wave/94065/">तीसरी

लहर से निबटने के लिए ICICI बैंक ने रांची जिला प्रशासन को दिये 15 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही