Search

 
 
 

रांची-मेदिनीनगर मार्ग में हुई रोड डकैती की घटना

 
Latehar :  जिले का चंदवा थाना क्षेत्र के रांची-मेदिनीनगर मार्ग पर कठपुलिया के पास बरसों बाद रोड डकैती की घटना हुई. लगभग पांच-सात वर्षों से जिले के चिन्हित कठपुलिया, पतकी, हुरहुरी व आमझरिया किसी भी स्पोर्ट पर रोड डकैती नहीं हुई थी. पिछले गुरुवार को हुए कठपुलिया रोड लूटकांड में जिलेवासियों को एक बार फिर बेचैन कर दिया है. बता दें कि पिछले पांच-सात वर्षों से इस मार्ग पर रात हो या दिन यात्री वाहनों का सामान्य रूप से परिचालन हो रहा था, लेकिन गुरुवार को घटित लूटकांड ने एक बार फिर से लोगों को एक दशक पीछे धकेल दिया है. हालांकि जिला पुलिस इस सड़क लूट का उद्भेदन करने की दावा कर रही है. इसे भी पढ़ें–जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-batch-of-120-sikh-pilgrims-left-for-patna-sahib-gurdwara/">जमशेदपुर

: 120 सिख यात्रियों का एक जत्था पटना साहिब गुरूद्वारा के लिए हुआ रवाना

काफी देर बाद पहुंची पुलिस-भुक्तभोगी

इस लूट कांड के भुक्तभोगी रहे हरिहरगंज निवासी प्रदीप प्रसाद ने बताया कि लुटेरे काफी आक्रामक थे एवं यात्रियों से मारपीट, गाली-गलौज कर रहे थे. उन्होंने बताया कि लगभग आधे से एक घंटे तक अपराधियों का ही उस मार्ग पर कब्जा रहा है. इस दौरान उन्होंने एक सौ नंबर और पुलिस के वरीय अधिकारियों को डायल किया, लेकिन लगभग पौन घंटे के बाद ही पुलिस वहां पर पहुंची. तब तक लूटेरे घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकले थे. मालूम हो जिले में रोड डकैती की घटनायें नहीं के बराबर हो रही थी और लोग रात के समय भी बेखौफ यात्रा कर रहे थे, लेकिन इस घटना से एक बार पुनः लोगों में खौफ की स्थिति बनी हुई है. इसे भी पढ़ें–सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-indefinite-strike-of-revenue-sub-inspectors-continues-2/">सरायकेला

: राजस्व उप निरीक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही