Search

 
 
 

डीएवी हेहल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

 
Ranchi :  जिला परिवहन विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को डीएवी स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला कर बच्चों को जागरूक किया गया. विभाग के सड़क सुरक्षा प्रबंधक जमाल अशरफ खान ने बच्चों, शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को यातायात के नियमों एवं बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया. उन्होंने किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सड़क पर अनुशासित व्यवहार करने की सलाह दी. साथ ही निर्धारित उम्र में ही लाइसेंस बनवाने को कहा. उन्होंने वाहन चलाने व आवश्यकता के अनुसार हेलमेट या सीट बेल्ट का उपयोग करने की बात कही. विभाग के कर्मी गौरव कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलवाई. उन्होंने बताया कि कोई भी दुर्घटना घटित होने के बाद प्रारंभिक एक घंटा में त्वरित कार्यवाही करके दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करने वाले इनाम के हकदार होते हैं. विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने बताया कि वाहन चलाते वक्त जल्दबाजी ना दिखाएं, सिग्नल ना तोड़ें. ट्रैफिक सिग्नल तथा नियमों की पूरी जानकारी रखें. जेब्रा क्रॉसिंग, फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करें. मौके पर विद्यालय के बस प्रभारी सह वरिष्ठ शिक्षक एके अमरेश, शिक्षक प्रीतम सरकार, एसएम अजीम, एसडे तथा राकेश निगम उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – साहिबगंज">https://lagatar.in/sido-kanhu-cross-country-race-on-30th-june-on-hul-day/">साहिबगंज

में हूल दिवस पर 30 जून को सिदो-कान्हू क्रॉस कंट्री दौड़
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही