Search

 
 
 

रांची के बालकृष्ण हाई स्कूल में सड़क सुरक्षा के प्रति चालाया गया जागरुकता अभियान

 
Ranchi: रांची जिला परिवहन विभाग द्वारा बालकृष्णा हाई स्कूल, रांची में  सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया .  स्कूल के बच्चों को यातायात के नियम और सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया. बच्चों को यह भी सिखाया गया कि जब सड़क पर पैदल  चलें, तो उस वक्त सावधानी बरतें.  इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के डीआरएसएम जमाल अशरफ खान, आरई गौरव कुमार और आईटी असिस्टेंट अभय कुमार के द्वारा विद्यार्थियों को सीट बेल्ट, हेलमेट, गोल्डन आवर के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही कम उम्र के बच्चे को गाड़ी नहीं चलाने की नसीहत दी गई. शिक्षक और शिक्षिकाओं को भी ट्रैफिक नियमों के विषय में बताया गया. बच्चों से सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्न  पूछे गये. कार्यक्रम के  बच्चों को  सड़क सुरक्षा संबंधित  शपथ दिलाई गई.

सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है: डीआरएसएम

डीआरएसएम ने कहा कि आए दिन सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है. सरकार और विभाग द्वारा इसे रोकने के उपाय भी किये जा रहे  हैं. इसी क्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक  किया जा रहा है. बच्चे भविष्य हैं. ये सिखेंगे तो अपने घर और परिवार के लोगों को बताएंगे. अपने माता- पिता को भी जागरूक करेंगे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-commissioner-inspects-sewerage-drainage-project/">रांची

: नगर आयुक्त ने सीवरेज ड्रेनेज परियोजना का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही