Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में सड़क सुरक्षा जागरुकता माह : प्रभात फेरी निकाली गयी, नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : रामगढ़ में आज गुरुवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस क्रम में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रामगढ़ शहर अंतर्गत सुभाष चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रभात फेरी निकाली गयी. रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार ने सुभाष चौक से गुरु नानक पब्लिक स्कूल तक आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

वाहन चालकों को  हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने की सलाह  

उपायुक्त सहित पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार, उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो, अनुमंडल पदाधिकारी शीलवन्त कुमार भट्ट सहित जिले के अन्य अधिकारियों, कर्मियों, बच्चों सहित बड़ी संख्या में जिले के लोगों ने मैराथन में भाग लिया. मैराथन के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को पुष्प देकर उनसे हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी. मैराथन की समाप्ति के बाद गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के सभागार में सड़क सुरक्षा के तहत कार्यक्रम शरू किया गया. उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

हर वर्ष 3लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं

उपायुक्त ने कहा कि देश में हर वर्ष लगभग 3 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा देते हैं. अगर इसमें घायल होने वालों को जोड़ा जाये तो यह संख्या बेहद बड़ी हो जाती है. उपायुक्त ने कहा कि जीवन बहुत ही अनमोल है, इसलिए यह जरूरी है कि हम वाहन चलाने के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, नशे की हालत में गाड़ी ना चलायें. बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन तथा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन का उपयोग न करें. उपायुक्त ने युवाओं से कहा कि किसी भी परिस्थिति में अति उत्साहित होकर लापरवाही से वाहन ना चलायें. कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों सहित अभिभावकों के साथ-साथ अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक होने की अपील की गयी.

नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लेने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया

इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लेने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया. सड़क सुरक्षा माह के तहत 15 जनवरी से अब तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. पेंटिंग प्रतियोगिता में गुरु नानक पब्लिक स्कूल को प्रथम, गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ को द्वितीय, श्री कृष्ण विद्या मंदिर रामगढ़ को तृतीय स्थान मिला. क्विज प्रतियोगिता में गुरु नानक पब्लिक स्कूल को प्रथम, डीएवी बरकाकाना को द्वितीय एवं राधा गोविंद पब्लिक स्कूल रामगढ़ को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में कुशल मंच संचालन के लिए समाजसेवी कमल किशोर बागड़िया को सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने अतिथियों, अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, बच्चों, अभिवावकों सहित अन्य सभी का कार्यक्रम के सफल आयोजन में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही