Search

 
 
 

बरही : बारिश में लबालब हुआ रास्ता, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

 
Barhi : भामाशाह सरस्वती शिशु मंदिर के बगल से गया रास्ता बारिश में लबालब भर गया है. इससे स्कूल जानेवाले बच्चों की परेशानी बढ़ गई है. इस रास्ते से सैकड़ों लोग सहित स्कूली बच्चों का प्रतिदिन आना-जाना लगा रहता है. पूरा रास्ता कीचड़ और पानी से लबालब भर गया है. मुहल्ले वालों ने रास्ता बनाने के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि से गुहार लगाई. परंतु स्थिति जस की तस है. विद्यालय के छात्र राहुल ने बताया कि चुनाव के पूर्व सभी जनप्रतिनिधियों ने रास्ता बनाने को लेकर मुहल्ले वालों को आश्वासन दिया था. स्कूली बच्चों ने बीडीओ से रास्ता बनाने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-bulldozer-on-the-well-of-death-officers-are-imposing-responsibility-on-each-other/">फॉलोअप

: मौत के कुएं पर चला बुलडोजर, अधिकारी एक-दूसरे पर थोप रहे जिम्मेदारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही