Search

 
 
 

धनबाद में बारिश से तालाब बन गई सड़कें, बिजली हुई गायब

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद में सोमवार 5 सितंबर को दिनभर की धूप-छांव और उमस भरी गर्मी के बाद शाम 4 बजे के बाद मौसम बदल गया. शाम के 5 बजे के बाद बारिश शुरू हो गई. लगभग एक घंटे की बारिश ने शहर के जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. शहर के नालेलों का पानी सड़क पर बहता दिखा, निचले क्षेत्र के कई इलाके पानी में डूब गए. जालान अस्पताल, रानी बांध तालाब, भुइफोड़ मंदिर के पास, पुलिस लाइन, धनबाद क्लब के पास की सड़कें जलमग्न हो गई. वाहन चालकों व राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया.

    किसानों को राहत, शहरवासियों पर आफत

5 सितंबर को जिले में कई बार बिजली गुल हुई. बारिश व बिजली गर्जन की वजह से बिजली संकट और बढ़ गई. बिजली विभाग ने बारिश शुरू होते ही शहर के हीरापुर, बैंक मोड़, दामोदरपुर, सरायढेला सहित कई इलाकों की बिजली काट दी. खबर लिखे जाने तक बिजली नहीं लौटी थी. पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों को तो राहत दी है, मगर शहरवासी परेशान हैं. बारिश के बाद बिजली चली जाती है, जबकि पानी के निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से शहर के निचले इलाकों में जलजमाव हो जाता है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-was-laggy-in-making-ayushman-bharat-health-account/">धनबाद

जिला आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट बनाने में रहा फिसड्डी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही