Search

 
 
 

38.24 करोड़ में साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर बनेगा आरओबी, सीएम ने दी अनुमति

 
Ranchi : साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के नजदीक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाएगा. इसके निर्माण में कुल 38 करोड़ 24 लाख 78 हजार 944 रुपये की लागत आयेगी. खर्च की जाने वाली इस राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दे दी है. यह आरओबी साहिबगंज रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के नजदीक एलसी नंबर 82- बी / टी के स्थान पर बनाया जाएगा. इसी राशि में भू-अर्जन और एप्रोच रोड का निर्माण खर्च भी शामिल है. कुल 38.24 करोड़ रुपये की राशि में से राज्य सरकार 23 करोड़ 41 लाख 68 हजार 682 रुपए (भू-अर्जन सहित 23.41 करोड़) वहन करेगी. यह राशि राज्य सरकार द्वारा रेल मंत्रालय को उपलब्ध करायी जाएगी. मुख्यमंत्री ने इसकी अनुमति भी दे दी है.

अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद

बता दें कि साहिबगंज में पश्चिमी फाटक पर आरओबी निर्माण की स्वीकृति काफी पहले ही मिल चुकी है. हालांकि अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है. पिछले विधानसभा सत्र में राजमहल विधायक अनंत ओझा ने इस मामले को उठाया था. अब निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद की जाएगी. इसे भी पढ़ें – दिल्ली:">https://lagatar.in/delhi-celebrations-on-the-elixir-of-independence-cricket-match-may-be-held-on-august-22/">दिल्ली:

आजादी के अमृत महोत्सव पर जश्न, 22 अगस्त को हो सकता है क्रिकेट मैच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही