Search

गिरिडीह रेलवे स्टेशन से झरियागादी रोड तक बनेगा आरओबी

3 योजनाओं को स्वीकृति, बदलेगी शहर की सूरत : विधायक

Giridih : सरकार ने गिरिडीह शहर को 3 सौगातें दी हैं. तीन बड़ी योजनाओं को स्वीकृति दी गई है. गिरिडीह रेलवे स्टेशन से झरियागादी रोड तक 718 मीटर लंबा आरओबी बनेगा. इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है. यह जानकारी गिरिडीह सदर के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को झामुमो जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. कर गिरिडीह जिला को मिली तीन बड़ी सौगात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरओबी की मांग झरियागादी लोग पिछले 25 वर्षों से कर रहे थे. विधायक ने इस मुद्दे को राज्य सरकार के समक्ष गंभीरता से रखा और सरकार ने स्वीकृति भी दे दी. इसके अलावा केंद्र सरकार से गिरिडीह- डुमरी रोड के जोड़ापहाड़ी के पास से जमुआ को क्रॉस करते हुए बेंगाबाद के महुआर तक 24 किलोमीटर लंबा बाइपास रोड की स्वीकृति मिल चुकी है. लेकिन इसका कुछ हिस्सा एचएच से जुड़ने से वंचित रह गया था, जिसकी भी मंजूरी मिल गई है. इस रोड के बनने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. विधायक ने बताया कि गोली टूरिस्ट सर्किट को राज्य सरकार ने स्वीकृति दे दी है. उपासना सर्किट के नाम से इसका प्रस्ताव रखा बया था. यह योजना रांची के ओरमांझी से गोला, मां छिनमस्तिका मंदिर रजरप्पा से डुमरी, मधुबन, पारसनाथ होते हुए बूढ़े देवघर को मिलाएगी. इस योजना के पूरा होने से लोगों को रांची से बाबा नगरी आने-जाने में सुविधा होगी. दूरी भी काफी घट जाएगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bakrid-celebrated-with-enthusiasm-in-koyalanchal/">धनबाद

: कोयलांचल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp