Search

 
 
 

Hazaribagh News: चौपारण में ज्वेलरी दुकान में डकैती का खुलासा, 5 गिरफ्तार

Hazaribagh News: घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है. झारखंड के हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद रांची, जमशेदपुर सहित अन्य जिलों के अलावे इन लोगों ने बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक घटना को अंजाम दिया है.
 
डकैती कांड की जानकारी देते एसपी

Hazaribagh News: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावां में वैष्णवी ज्वेलर्स में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा किया है. इस घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन लोगों के पास से 50 ग्राम सोना और 4 किलो चांदी के आभूषण बरामद किया है.

 

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बताया कि बीते 26 सितंबर को वैष्णवी ज्वेलर्स में डकैती की घटना हुई थी जिसमें अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार के लोगों को बंधक बना कर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी दल का गठन किया गया. 

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/sir-in-uttar-pradesh-up-ceo-admits-software-removed-85854-voter-names-without-cause

https://lagatar.in/union-home-secretary-has-offered-an-unconditional-apology-regarding-internet-shutdown

गठित छापामारी दल के द्वारा कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थिति जनक साक्ष्य के आधार पर कारवाई करते हुए अज्ञात अपराधियों की पहचान की गई. इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों में मोहिउद्दीन अंसारी, गुलजार अंसारी, सद्दाम अंसारी, सोबराती अंसारी एवं शेख जमील को गिरफ्तार किया गया.

 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से लगभग 50 ग्राम सोने का आभूषण, 4 किलो चांदी का आभूषण, एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, दो चाकू,  एक पेचकस , एक पलास, दो मोटरसाइकिल, दो हेलमेट और पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया.

 

घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है. झारखंड के हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद रांची, जमशेदपुर सहित अन्य जिलों के अलावे इन लोगों ने बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक घटना को अंजाम दिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही