Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवानिवृत्त रेंजर के घर डकैती, परिजनों को बंधक बना ले गये 40 लाख की ज्वेलरी और नकदी

Ranchi :  सेवानिवृत्त रेंजर के परिजनों को बंधक बनाकर अपराधियों ने 40 लाख रुपया के ज्वेलरी और नकदी की डकैती कर ली. घटना टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी में हुई है. बुधवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने सेवानिवृत्त रेंजर रूद्र नारायण प्रसाद के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना पर गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

हथियार के बल पर बनाया बंधक 

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात अपराधियों ने हथियार के बल पर सेवानिवृत्त रेंजर रूद्र नारायण प्रसाद के परिवार वाले को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों के जाने के बाद घर के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/in-the-case-of-jharkhand-education-tribunal-the-hearing-was-held-in-the-bench-of-five-judges-of-the-high-cour/">झारखंड

एजुकेशन ट्रिब्यूनल के मामले में हाईकोर्ट के पांच जजों की बेंच में हुई सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही