Search

 
 
 

लूटकांड मामला :  पलामू पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लुटे हुए सामान भी बरामद

 
Palamu : हमीदगंज के बीएन कॉलेज के पास मंगलवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक फोटोग्राफर से एक ड्रोन कैमरा और मोबाइल फोन लूट लिया था. एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में शहर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस मामले का उद्भेदन कर दिया. पुलिस ने लूटकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में अनिकेत तिवारी, संजीत कुमार ओझा और कवि कुमार शामिल हैं. साथ ही पुलिस ने इनके पास से लूटे हुए मोबाइल और ड्रोन कैमरा के साथ घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर लिया है.  एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने कहा कि एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देशन में कार्य करते हुए पुलिस की टीम ने लूटकांड मामले का उद्भेदन किया. बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही