Search

 
 
 

लाह कारोबारी से लूटकांड का खुलासा, हथियार के साथ 3 अपराधी ग‍िरफ्तार

 
Simdega : लाह/महुआ व्‍यापारी से लूटकांड का सिमडेगा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर लिया है. पुलिस ने कांड में शामिल 3 अपराधियों को एक लोडेड देसी कट्टा,  एक पिस्टल और 5 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों के पास पुलिस ने लूट के 190,510 रुपये, 3 मोबाइल भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में दिलबर प्रधान, विक्की राय और थॉमस लुगून शाम‍िल है. द‍िलबर सिमडेगा के ठेठईटांगर और थॉमस कोलेबिरा का रहनेवाला है. वहीं विक्‍की राय बंगाल के वर्धमान के रानीगंज का रहनेवाला है. इसे भी पढ़ें : नक्सलियों">https://lagatar.in/vijay-arya-who-was-called-gandhi-of-naxalites-had-shown-stamina-lalu-yadav-also-got-scared-of-popularity/">नक्सलियों

के गांधी कहे जाने वाले विजय आर्य ने दिखाया था दमखम, लालू यादव भी लोकप्रियता से घबरा उठे थे
बता दें क‍ि सिमडेगा के जलडेगा सप्ताहिक बाजार में शनिवार को एक लाह/महुआ व्यापारी को हथियार के बल पर अपराधियों ने लूट लिया था. पुलिस कप्‍तान सौरव कुमार ने कांड को गंभीरता से लिया. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसडीपीओ सिमडेगा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को दबोच लिया. उनकी निशानदेही पर एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : चार्टर्ड">https://lagatar.in/upa-mla-returned-to-ranchi-by-chartered-flight-will-spend-the-night-in-circuit-house-will-participate-in-special-session-tomorrow/">चार्टर्ड

फ्लाइट से रांची लौटे UPA विधायक, सर्किट हाउस में बिताएंगे रात, कल विशेष सत्र में लेंगे भाग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही