Search

 
 
 

गढ़वा: 24 घंटे के अंदर लूट की घटना का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

 
Garhwa: भवनाथपुर थाना पुलिस ने बीते रविवार को एक युवती से कड़ियाधाम के पास लूटे गए मोबाइल और पन्द्रह सौ रुपये लूट मामले का खुलासा किया. पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. इस टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा. उक्त जानकारी श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह ने दी. बताया कि बीते रविवार को श्री बंशीधर नगर से आकाश कुमार मौर्य पिता संतोष मेहता अपने पड़ोसी टाउनशिप निवासी युवती को स्कूटी से छोड़ने आ रहे थे. इसी बीच कड़िया धाम के पास लाठी और पत्थर का भय दिखाकर दो लोगों ने स्कूटी लूटने का प्रयास किया. जिसमे वह असफल रहे. लेकिन इस बीच युवती के पर्स से पन्द्रह सौ रुपये नगद और एक मोबाइल लूट लिया. एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद युवती के द्वारा भवनाथपुर थाना में इसकी अज्ञात के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस इंस्पेक्टर रत्नेस कुमार के निर्देशन में टीम गठित कर जांच पड़ताल की गई. जिसमे जांच के दौरान दिलीप चंद्रवंशी और नवीन कुमार सिंह को चिन्हित किया गया. उक्त दोनों ने गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि पैसे के लालच में घटना को अंजाम दिया था. लूटे गए पैसे में खर्च के बाद 720 रु बचे थे. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि बीते एक वर्ष पूर्व भी दिलीप चंद्रवंशी लूटपाट के केस में जेल जा चुका है. गठित पुलिस टीम में थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, एसआई प्रदीप उरांव, नारायण प्रसाद, एएसआई संतोष सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें - जयशंकर">https://lagatar.in/jaishankar-said-giving-time-to-hasina-to-recover-from-shock-rahul-mayawati-said-we-are-with-governments-decisions/">जयशंकर

 ने कहा, हसीना को सदमे से उबरने में समय दे रहे…राहुल, मायावती ने कहा, हम सरकार के फैसलों के साथ  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही