Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गया में माइक्रो फाइनेंस बैंक से 2 किलो सोने के जेवरात समेत 3 लाख से ज्यादा की लूट

Advertisement
Advertisement
Gaya: जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित वजीरगंज बाजार में आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस गोल्ड लोन बैंक से मंगलवार को दो किलो सोने के जेवरात समेत तीन लाख 36 हजार रुपये की लूट हुई है. लूटे गए सोने की बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ आंकी गई है. घटनास्थल पर गया एसएसपी आदित्य कुमार, सिटी एसपी राकेश कुमार एवं आईटी सेल छानबीन में जुटे हैं. देररात तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है. वजीरगंज में बैंक आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस गोल्ड लोन के नाम से संचालित है, जो वजीरगंज बाजार के गया-नवादा मुख्य सड़क पर चंदन मार्केट में स्थित है. यह दक्षिण भारत के मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड कंपनी से संबद्धता प्राप्त संस्थान है. इसे भी पढ़ें-कटिहार">https://lagatar.in/one-million-looted-from-an-employee-of-a-private-company-in-katihar-police-in-search-of-miscreants/123496/">कटिहार

में निजी कंपनी के कर्मचारी से दस लाख की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

लूट की वारदात का घटनाक्रम

घटना के समय बैंक के चार कर्मी कार्यरत थे. बैंक कर्मी के अनुसार लुटेरे चार की संख्या में थे. जो दो-दो के गुट में कुछ समय के अंतराल पर बैंक में प्रवेश किए थे. पहले दो व्यक्ति ग्राहक बनकर प्रवेश किए, जिसे एक कर्मी लोन देने के नियम एवं शर्तों की जानकारी देने लगे. इसी बीच दो अन्य लोग आ गए, जिसने खुद को कंपनी के वरीय पदाधिकारी बताकर जांच पड़ताल की बात कहने लगे. बैंक कर्मी इन दोनों को भी काउंटर के अंदर अदब के साथ ले गए. उस समय शाखा के हेड उत्तम कुमार बाहर नाश्ता करने चले गए थे, लेकिन लुटेरों के दोनों दलों की गतिविधि शुरू होने से पहले ही वे भी शाखा के अंदर पहुंच गए थे. चारों व्यक्ति एकजुट हो गए और सभी कर्मियों को हथियार का भय दिखा कर बंधक बना लिया. कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी दी. मुख्य लeकर की सारी चाबियां मांगने लगे. इसे भी पढ़ें-कटिहार">https://lagatar.in/4-named-people-arrested-in-katihar-mayor-shivraj-paswan-murder-case-pistol-and-bike-recovered/119953/">कटिहार

मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बरामद

दो बार बजा सायरन, लेकिन कोई नहीं आया

सेल्स ब्वाय पवन ने सभी चाबी उन लोगों को सुपुर्द कर दी. हालांकि लुटेरों द्वारा लाकर खोलने के दरम्यान लगातार दो बार सायरन बजा, लेकिन आस-पास के कोई भी व्यक्ति हरकत में नहीं आया. बजते हुए सायरन को भी हथियारबंद लुटेरों ने कर्मियों को डरा धमका कर बंद करवा दिया. 20 मिनट में इतने सारे कारनामे करके कैश काउंटर से तीन लाख 36 हजार नगद लेकर आराम से चल चले गए. इतना ही नहीं जाते-जाते सभी कर्मियों को बैंक के अंदर में उनके ही ताले लगाकर बंद ही कर दिए. कुछ देर बाद इनके चिल्लाने पर पड़ोस दुकानदार एवं मकान मालिक पहुंचे, तब पुलिस को सूचना दी, फिर ताले काटकर सभी को बाहर निकाला गया. इसे भी पढ़ें-सेवा">https://lagatar.in/order-to-break-seva-sadan-in-15-days-fine-of-5-lakh-25-thousand-also-order-of-municipal-commissioner-do-not-admit-new-patients/123523/">सेवा

सदन को 15 दिन में तोड़ने का आदेश, 5.25 लाख का जुर्माना भी, नगर आयुक्त का आदेश- नये मरीजों को भर्ती न करें

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

गया पुलिस देर रात तक आइटी सेल के सहयोग से मामले के उद्भेदन में बैंक सहित आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जूटी रही. फुटेज में लुटेरों के एक दल को नवादा की ओर तथा दूसरे को तपोवन रोड की ओर बाइक से भागते देखा गया है. गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि निजी बैंक में लूट की सूचना पर घटनास्थल वजीरगंज पहुंचे. कर्मी से पूछताछ में पांच लाख रुपये नगद और जेवरात गायब होने की जानकारी दी गई है. हालांकि जेवरात का वजन बैंक कर्मी अभी नहीं बता रहे हैं. इसे भी पढ़ें-कोविड">https://lagatar.in/in-kovid-vaccination-people-from-outside-the-state-will-not-get-priority-in-jamtara-order-issued/123397/">कोविड

टीकाकरण में राज्य के बाहर के लोगों को जामताड़ा में नहीं मिलेगी प्राथमिकता, आदेश जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही