Search

गया: एयरटेल कर्मचारी से 14 लाख की लूट, तीन गिरफ्तार

Gaya: अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिये. लेकिन पकड़े गए. वहीं अपराधियों ने कर्मचारी विदुही कुमार को गोली मारकर घायल भी कर दिया. घटना शनिवार की शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार की है, जहां एयरटेल कार्यालय से कर्मचारी विदुही पैसे लेकर बैंक जा रहे थे. इसी दौरान गेट से निकलने के साथ ही दो बाइक सवार बदमाशों ने रुपये छीनने का प्रयास किया और लूट का विरोध करने पर गोली मार दी. जल्द ही कर्मी को प्राथमिक इलाज अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. जहां पाथमिक इलाज किए जाने के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई में जुट गई. शेरघाटी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सभी मार्ग को सील कर तलाशी शुरू की गई. इस दौरान तीन बदमाश पकड़े गए. जिनके पास से 14 लाख पांच हजार रुपये बरामद कर लि‍ए गए. पुलिस पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी में लगी है. जल्द ही बाकी बदमाश भी पकड़े जाएंगे.
इसे भी पढ़ें - अर्थशास्त्री">https://lagatar.in/economist-conference-pm-modi-said-we-are-working-towards-global-food-security/">अर्थशास्त्री

सम्मेलन : पीएम मोदी ने कहा,  हम वैश्विक खाद्य सुरक्षा की दिशा में काम कर रहे  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp