Search

 
 
 

पांकी–मेदिनीनगर मार्ग पर युवक से छिनतई, बाइक-मोबाइल गायब

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित हरसईन मोड़ के समीप एक युवक के साथ छिनतई की घटना सामने आई है. घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
 

Medininagar: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र स्थित हरसईन मोड़ के समीप एक युवक के साथ छिनतई की घटना सामने आई है. घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

 

जानकारी के अनुसार शिव प्रकाश पासवान रविवार की अहले सुबह करीब 2 बजे बाइक से ट्रेन पकड़ने के लिए मेदिनीनगर जा रहे थे. इसी दौरान हरसईन मोड़ के पास अपाची बाइक पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए.

 

पीड़ित का कहना है कि जब उन्हें होश आया तो उनकी बाइक और मोबाइल फोन मौके से गायब था. घटना के बाद किसी तरह उन्होंने एक टेंपो की मदद से घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी. रविवार को शिव प्रकाश पासवान लेस्लीगंज थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही