Search

 
 
 

Robert T Kiyosaki ने चेताया, स्टॉक, बांड, रियल एस्टेट क्रैश होने वाले हैं... बचना है तो सोना-चांदी और बिटक्वाइन खरीदो.....

 
हर 90 दिन में अमेरिकी कर्ज (US Debt) 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ रहा है.. अमेरिका दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा है. New Delhi : Rich Dad Poor Dad के लेखक Robert T. Kiyosaki ने लोगों को सलाह दी है कि स्टॉक, बांड, रियल एस्टेट आदि क्रैश होनेवाले हैं, इसलिए वर्तमान में सोना-चांदी और बिटक्वाइन में निवेश करें. जान लें कि Robert T. Kiyosaki सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को निवेश के लिए सलाह देने को लिए जाने जाते हैं.ज्यादातर सलाह वे सोना-चांदी में निवेश करने की देते हैं. कुछ दिन पूर्व उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर (अब X) अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लोगों को सोना, चांदी, बिटकॉइन खरीदने की सलाह दी. . उन्होंने लिखा, सब कुछ बुलबुला है... स्टॉक, बांड, रियल एस्टेट क्रैश होने वाला है.         नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका दिवालिया होने की दिशा में बढ़ रहा है

अपनी पोस्ट में Robert ने अमेरिका पर लगातार बढ़ते रहे कर्ज का जिक्र किया है. लिखा कि हर 90 दिन में अमेरिकी कर्ज (US Debt) 1 ट्रिलियन डॉलर बढ़ रहा है.. अमेरिका दिवालिया होने की ओर बढ़ रहा है. इस क्रम में लोगों को सलाह दी कि अपने आप को बचाएं, कृपया सोना, चांदी, बिटकॉइन खरीदें. रॉबर्ट कियोसाकी ने एक तरह से चेतावनी देते हुए कहा कि सब बर्बाद होने वाला है. मुसीबत से बचने के लिए अब केवल सोना-चांदी और बिटक्वाइन का ही सहारा है.

कैथी वुड बहुत स्मार्ट हैं, मुझे उसकी राय पर भरोसा है

Bitcoin के संबंध में उन्होंने अपने Social Media Post में कैथी वुड का नाम लिया. कैथी वुड के हवाले से लिखा कि बिटकॉइन 2.3 मिलियन तक पहुंच जायेगा. Robert T. Kiyosaki ने कहा, वह (कैथी वुड) बहुत स्मार्ट हैं. मुझे उसकी राय पर भरोसा है. कहा कि यदि कैथी सही है तो मैं चाहूंगा कि मैं और अधिक Bitcoin खरीदूं. मेरा भी मानना है कि बिटकॉइन 2.3 मिलियन डॉलर तक पहुंच जायेगा.

Kiyosaki ने पूर्व में भी सोना-चांदी में निवेश करने की सलाह दे चुके हैं

Robert T. Kiyosaki ने पूर्व में भी कई बार सोना-चांदी में निवेश करने की सलाह दे चुके हैं. पिछले साल एक पोस्ट में इस मशहूर लेखक ने लोगों से चांदी में निवेश करने की अपील की थी. कहा था कि अगर आप गरीब से अमीर बनने के सपने देख रहे हैं, तो मौका आ गया है. यह गरीबों के लिए अमीर बनने का समय है. उनका अनुमान है कि चांदी 3 -5 साल के लिए 20 डॉलर पर बनी रहेगी. आने वाले समय में यह 100 डॉलर से 500 डॉलर तक पहुंच जायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही