Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तार कंपनी के पास इंद्रानगर में बने रॉक गार्डन का शुभारंभ

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : द इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आईएसडब्ल्यूपी) के पास इंद्रानगर में रॉक गार्डन का उद्घाटन सोमवार को मजदूर दिवस को टाटा स्टील उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी द्वारा किया गया. उन्होंने कहा कि रॉक गार्डन में अनूठी कला स्थापित की गयी है, जिसमें इन-सीटू चट्टान नक्काशी शामिल है. पश्चिम बंगाल के एक इन-सीटू रॉक कार्विंग (यथास्थान चट्टान पर नक्काशी) कलाकार चित्त डे को टाटा स्टील ने जैव विविधता और पारिस्थितिक तंत्र के महत्व के आधार पर एक कलाकृति बनाने का काम सौंपा था. इन-सीटू रॉक कार्विंग जो जमीन से बाहर निकलने वाली प्राकृतिक चट्टानों पर बनाई गई है. एक शिकार और शिकारी संबंध को दर्शाती है. कला-कृति खाद्य श्रृंखला प्रक्रिया को दर्शाता है. जो बताता है कि कैसे प्रत्येक जीव अपने अस्तित्व के लिए दूसरे जीव पर निर्भर करता है. इस कलाकृति में शिकार और परभक्षी संबंधों को दर्शाया गया है. [caption id="attachment_625348" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/02rc_m_92_02052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उद्घाटन के दौरान कलाकार चित्तो डे के साथ चाणक्य चौधरी व अन्य[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-like-ph-supply-department-is-getting-green-card-holders-verified-list-sought-from-dealers/">जमशेदपुर

: पीएच की तरह ग्रीन कार्डधारियों का आपूर्ति विभाग करा रहा सत्यापन, डीलरों से मांगी सूची

22 फीट ऊंची है चट्टान पर की गयी नक्काशी

यह प्रभावशाली चट्टान पर की गयी नक्काशी 68 फीट चौड़ी और 22 फीट ऊंची है. गुरुद्वारा तालाब के सामने दो एकड़ के हरे-भरे स्थान के बीच पार्क में एक नया विकसित जल निकाय भी है. इस अवसर पर आईएसडब्ल्यूपी के प्रबंध निदेशक अभिजीत अविनाश नानोटी, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा, टाटा स्टील के चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा और टाटा स्टील, टीएसयूएसआईएल और आईएसडब्ल्यूपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही