Lagatar Desk : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भी जोरदार तेजी देखने को मिली. सप्ताह के कारोबार की शुरुआत ही बाजार ने शानदार बढ़त के साथ की. सेंसेक्स में 1300 अंकों से ज्यादा की तेजी आई. जबकि निफ्टी भी 300 अंकों से अधिक उछलकर 25,000 के पार पहुंच गया. बाजार में तेजी के प्रमुख कारण कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिले अच्छे संकेत हैं.
सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल
बुधवार सुबह शेयर बाजार खुलते ही खरीदारी का माहौल बन गया. सेंसेक्स 1300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 82,000 के स्तर के पार पहुंच गया. वहीं, निफ्टी-50 में भी 300 अंकों से अधिक की तेजी दर्ज की गई और यह 25,000 के ऊपर कारोबार करने लगा.
सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन (4.60%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.84%), एशियन पेंट्स (2.19%), एसबीआई (2.50%) और इटर्नल (2.12%) शामिल हैं. जबकि सिर्फ सनफार्मा (5.50%) और टाइटन (0.70%) में गिरावट नजर आ रही है.
बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड अन्य शेयरों में भी बढ़त देखी जा रही है. इनमें ट्रेंट (2.16%), एक्सिस बैंक (2.30%), एचडीएफसी बैंक (1.74%), पावरग्रिड (1.67%), भारती एयरटेल (1.20%), लार्सन (1.50%), बजाज फिनसर्व (1.28%), आईटीसी (1.31%), भारत इलेक्ट्रिक (1.24%), रिलायंस (1.26%), आईसीआईसीआई बैंक (0.87%), मारुति सुजुकी (0.99%), एचयूएल (1.19%) और अल्ट्राटेक सीमेंट (1.03%) के शेयर शामिल हैं.
वहीं बजाज फाइनेंस (1.04%), एनटीपीसी (0.73%), कोटक महिंद्रा (0.80%), एचसीएल टेक (0.86%), अडानी पोर्ट्स (0.48%), इंफोसिस (0.58%), टीसीएस (0.23%) और टेक महिंद्रा (0.08%) के शेयरों में भी लिवाली देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में करीब 2,522 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. जबकि 762 शेयरों में गिरावट रही. वहीं, 189 शेयरों की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ.
निफ्टी की बात करें तो इसमें सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, SBI लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी शामिल रहे. दूसरी ओर, हिंडाल्को और डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली.
बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
बैंकिंग और ऑटो सेक्टर की वजह से बुधवार को बाजार की तेजी देखी गई. बैंक निफ्टी 1,000 अंकों से ज्यादा चढ़कर 60,700 के स्तर के पार पहुंच गया. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 में भी 600 अंकों से अधिक की बढ़त देखने को मिली और यह 61,700 के ऊपर कारोबार करता नजर आया.
ऑटो, सरकारी और निजी बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, सीमेंट और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई. इसके अलावा आईटी, एफएमसीजी, मीडिया और मेटल सेक्टर में भी तेजी रही. हालांकि, फार्मा, हेल्थकेयर और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में दबाव देखने को मिला.