Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रॉकमैन प्रीमियर लीग : ब्लास्टर और दबंग ने जीता मैच

Ranchi : रॉकमैन प्रीमियर लीग में शाखा मैदान धुर्वा में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में ब्लास्टर और दबंग ने जीत हासिल की. 16 वें दिन का पहला मुकाबला ब्लास्टर और सुपरकिंग्स के बीच खेला गया, जिसमें ब्लास्टर ने 58 रन से जीत दर्ज की. ब्लास्टर के जीत के हीरो रहे नीतीश यादव ने 53 गेंदो में नाबाद शतक लगाया. जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया. वहीं दिन का दूसरा मुकाबला टाइटन्स और दबंग के बीच खेला गया. जिसमें दबंग ने 76 रनों से जीत हासिल की. दबंग टीम के अभिराज सिंह को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया.

ब्लास्टर बनाम सुपरकिंग्स

ब्लास्टर -198/4 (20 ओवर). नीतीश यादव - 100*(53), रोहित सिंह - 45(39), अवनीश कुमार - 15(9) आकाश सिन्हा - 2/39, एमडी मारूफ - 1/44 सुपरकिंग्स -140/8 (20 ओवर), दिव्य रंजन - 43(37), अरमान हाशमी - 40(39), गुड्डू कुमार - 13(14), सोनू मियां - 10*(9), राजू रंजन - 2/16, अक्षय कुमार - 2/31, शिवम मिश्रा - 2/37

टाइटन्स बनाम दबंग

दबंग -194/4 (20 ओवर), नितिन पांडे - 77(46), अभिराज सिंह - 51(36), आकाश यादव - 22(13), रोहित तिर्की - 16(13), रणवीर गौतम - 2/35, राज कमल - 2/36 टाइटंस - 118/10 (17.1 ओवर), गौरव - 34(19), युवराज - 20(19), प्रिंस कुमार - 14(17), अभिराज सिंह - 3/9, आर्यन कुमार - 3/15, रौनक सिंह - 1/26, आकाश यादव - 1/27. इसे भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया">https://lagatar.in/modi-arrives-in-australia-harris-park-now-little-india-in-honor/">ऑस्ट्रेलिया

पहुंचे मोदी, सम्मान में हैरिस पार्क अब से लिटिल इंडिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही