Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रॉकमैन प्रीमियर लीग : एकतरफा मुकाबले में दबंग ने पैंथर को हराकर जीता खिताब

Ranchi : रॉकमैन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला शाखा मैदान धुर्वा में रविवार को दबंग और पैंथर टीम के बीच खेला गया. जिसमें दबंग ने एकतरफा मुकाबले में पैंथर को 6 विकेट से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर 117 रन बनाकर ढेर हो गई. टीम की ओर से श्री राम ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली. वहीं दबंग के रौनक सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. दूसरी पारी में दबंग ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और इस सीजन की विजेता बनी. दबंग की ओर से नितिन पांडे ने 60 रनों की पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया. मैन ऑफ़ द सीरीज -मुरारी कुमार (491 रन 27 विकेट ), बेस्ट बैट्समैन- यस राठौर (688 रन), बेस्ट बॉलर - आर्यन कुमार (24 विकेट), एमेर्जिंग प्लेयर- रौनक कुमार सिंह -17 विकेट, बेस्ट विकेट कीपर- सुमित कुमार को चुना गया. वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैश, बैट और बूट भी दिये गए. फाइनल के दौरान कई खेलप्रेमी मौजूद रहे. नंद जी पांडेय के द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल दिये गए. इसे भी पढ़ें - हजारीबाग">https://lagatar.in/vande-bharat-express-train-will-definitely-pass-through-hazaribagh-jayant-sinha/">हजारीबाग

से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अवश्य गुजरेगी : जयंत सिन्हा

ये रहे दोनों टीमों के स्कोर

पैंथर -117/10 (18.5 ओवर ) श्री राम - 26(19), अंकित शुक्ला - 26(26), मुरारी कुमार - 18(15), प्रतीक राज - 11(08) रौनक सिंह - 3/23, आर्यन कुमार - 2/19, विकास यादव - 1/9, मनीष दास - 1/17, दीपू पाण्डेय - 1/19, अभिराज सिंह - 1/25 दबंग -121/4 (16 ओवर) नितिन पांडे - 60(38), रवि राणा - 34*(36), अभिराज सिंह - 12(19), बंटी कुमार - 4*(1) श्री राम - 1/17, प्रतीक राज - 1/20, गौरव कुमार - 1/37 इसे भी पढ़ें - रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-tribal-and-dalit-leaders-of-jmm-and-congress-joined-bjp/">रांचीः

झामुमो और कांग्रेस के आदिवासी और दलित नेताओं,कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही