Search

 
 
 

रॉकमैन प्रीमियर लीग : एलिमिनेटर में स्मैशर्स ने टाइटंस को हराया

 
Ranchi : रॉकमैन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को स्मैशर्स व टाइटंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया. इस मुकाबले में स्मैशर्स में टाइटंस को 28 रन से हराकर क्वालीफायर-2 के लिए क्वालीफाई किया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मैशर्स ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए. टीम के लिए आयुष ने 23 गेंद में ताबड़तोड़ 42 व कुमार सौरभ ने 22 गेंद में 38 रन बनाए. विपक्षी टीम के विशाल व अंजली ने दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस की टीम 16.3 ओवर में 139 रन बनाकर ढेर हो गयी. टीम के लिए विशाल ने सर्वाधिक 38 व राहुल ने 22 रन बनाए. स्मैशर्स के राम ने 28 रन खर्च कर तीन व शिवम ने 17 रन देकर दो विकेट लिए. स्मैशर्स की आयुष कुमार को अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें -लातेहार">https://lagatar.in/latehar-due-to-insensitivity-of-railway-officials-track-men-will-not-be-able-to-get-benefits/">लातेहार

: रेल अधिकारियों की संवेदनहीनता से ट्रैक मैनों को नहीं मिल सकेगा लाभ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही