Search

 
 
 

रॉकमैन प्रीमियर लीग : सनराइजर्स ने चैलेंजर्स को, टाइटंस ने नाइट राइडर्स को हराया

 
 Ranchi : रॉकमैन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स ने चैलेंजर्स को हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सौरव की ताबड़तोड़ 91 रनों की पारी के बदौलत 176 रन बनाये. विपक्षी टीम के अविनाश व संजीत ने दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर एक गेंद शेष रहते मुकाबले को अपने नाम कर लिया. टीम के लिए सुमंत ने ताबड़तोड़ 62 व युवराज ने 49 रन की पारी खेली. मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए सुमंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/sports-333.gif"

alt="" width="600" height="400" />

पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स की टीम  70 रन पर सिमट गयी

टाइटंस व नाइट राइडर्स की बीच खेले गये एकतरफा मुकाबले में टाइटंस की टीम ने जीत दर्ज की. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स की टीम महज 70 रन पर सिमट गयी. टीम के लिए सर्वाधिक 12 रन शिवम ने बनाये. टाइटंस के मारूफ ने चार और अभिनव व अंकित ने दो-दो विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइटंस की टीम ने 5.1 ओवर में बिना विकेट खोये जीत दर्ज की. टीम के लिए दीपक ने 16 गेंद पर 41 व अंकित ने 17 गेंद पर 21 रन बनाये. मारूफ को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही