Search

 
 
 

रॉकमैन प्रीमियर लीगः वॉरियर्स व चैलेंजर्स ने अपने अपने मुकाबले जीते

 
रांची : रॉकमैन प्रीमियर लीग में शनिवार को वॉरियर्स व चैलेंजर्स की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीते. पहले मैच में वॉरियर्स ने सुपर जॉयंट्स को 37 रन से हराया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 196 रन बनाए. टीम के लिए जीतेंद्र ने ताड़तोड़ 70 व सकता वर्मा ने 64 रन बनाए. सुपर जॉयंट्स के आकाश ने तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर जॉयंट्स की टीम 159 रन ही बना सकी. टीम के लिए आरव ने 47 व नवनीत ने 32 रन बनाए. वॉरियर्स के रौशन ने तीन विकेट चटकाए. जीतेंद्र को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

चैलेंजर्स ने स्मैशर्स को हराया

चैलेंजर्स और स्मैशर्स के बीचे खेले गए मुकाबले में चैलेंजर्स की टीम ने 20 रन जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए चैलेंजर्स ने 163 रन बनाए. टीम के लिए साकेत व अर्जुन ने 48-48 रन बनाए. विपक्षी टीम के रागिनी ने व सौरभ ने दो-दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मैशर्स की टीम 143 रन पर सिमट गयी. टीम के लिए शिवम ने सर्वाधिक 40 रन बनाए. चैलेंजर्स के सौरव ने चार व पारूल ने दो विकेट लिए. साकेत में शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही