Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिराज पर बरसीं रोहिणी आचार्य, कहा-बेटियों को खतरा भाजपा के संरक्षित अपराधियों से है

Patna :   लव जिहाद पर दिये गये गिरिराज सिंह के बयान ``सभी मुस्लिम पाकिस्तान चले जाते तो देश में बेटियां सुरक्षित होती`` पर रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर कहा है कि बेटियों को असली खतरा भाजपा के संरक्षण में फल-फूल बच रहे, जमानत-पैरोल पा रहे, सजा-दोष मुक्त हो रहे आसाराम, राम रहीम , चिन्मयानन्द , कुलदीप सेंगर , प्रज्जवल रेवन्ना, ब्रजेश ठाकुर जैसों से है.

रोहिणा आचार्य ने आरोप लगाया कि गिरिराज सिंह मानसिक रूप से विकृत हैं और समाज में जहर घोलने का एकमात्र एजेंडा चला रहे हैं. इस बयान के जरिए उन्होंने गिरिराज सिंह की सोच और पार्टी की दोहरी नीति पर सवाल उठाया है. आचार्य ने सवाल किया कि क्या गिरिराज सिंह की पार्टी के नेताओं जैसे गजेंद्र चौहान, शाहनवाज़ हुसैन और मुख़्तार अब्बास नकवी का भी पाकिस्तान भेजे जाने वालों की सूची में नाम है?

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही