Search

 
 
 

पटना: रोहिणी आचार्या ने अमित शाह पर कसा तंज, नाम लिए बिना ही मणिपुर हिंसा के लिए ठहराया जिम्मेदार

 
Patna: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उनको आड़े हाथों लिया. उन्होंने गृह मंत्री का नाम लिए बिना ही ट्वीट करते हुए लिखा. "तालियों की गड़गड़ाहट से वही तड़ीपार का स्वागत कर रहे हैं . मणिपुर में आग लगाकर बिहार में शांति की जो बात कर रहे हैं". रोहिणी आचार्या ने लखीसराय पहुंचे अमित शाह पर ट्वीट कर हमला बोला. बता दें कि लालू यादव की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इससे पहले भी कई बार उन्होंने बीजेपी नेताओं पर हमला बोला हैं.

लखीसराय में जनसभा के दौरान शाह ने महागठबंधन पर बोला था हमला

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को लखीसराय पहुंचे थे. जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार व महागठबंधन की सरकार पर हमला बोला था. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार से पूछा था कि उन्होंने बिहार के लिए अब तक क्या किया? साथ ही इस जनसभा के दौरान गृह मंत्री ने केंद्र सरकार की उबलब्धियों को भी बताया था. इसे भी पढ़ें: रांची">https://lagatar.in/ranchi-cinema-hall-employee-dies-in-suspicious-condition-police-engaged-in-investigation/">रांची

: सिनेमा हॉल के कर्मचारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही