Search

 
 
 

रोहिणी ने NDA को बताया नॉट डिपेंडेबल अलायंस, बोलीं-नीतीश का दिमागी स्क्रू ढीला

 
Patna  :   राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एनडीए (NDA) पर तीखा हमला बोला है. इतना ही नहीं उन्होंने एनडीए का नामकरण भी किया है. रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म `एक्स` पर पोस्ट कर एनडीए को "नॉट डिपेंडेबल अलायंस" कहा है. साथ ही रोहिणी ने कहा कि एनडीए इतना लाचार हो गया है कि उसे ऐसे शख्स (नीतीश) को आगे कर चुनावी दंगल में उतरना पड़ रहा है, जिसका दिमागी स्क्रू ढीला है. साथ ही आरोप लगाया कि गठबंधन के नेता एक-दूसरे को धोखा देने की ताक में हैं.
रोहिणी ने लिखा कि नॉट डिपेंडेबल अलायंस (NDA) की भी अजब दुश्वारी है. जिसका दिमागी स्क्रू ढीला हो चुका, उसको ही आगे कर चुनावी दंगल में उतरने की लाचारी है. मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वालों की भीड़ वहां बड़ी भारी है. एक-दूसरे की पीठ में खंजर घोंपने के लिए मौके की तलाश जारी है.
रोहिणी का बयान ऐसे वक्त में आया है, जब लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और सभी प्रमुख दल एक-दूसरे पर लगातार राजनीतिक हमले कर रहे हैं. रोहिणी आचार्य पहले भी अपने बेबाक बयानों और एनडीए विरोधी रुख के लिए जानी जाती रही हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही