Search

 
 
 

रोहिणी ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- जब राज्य संभल नहीं रहा, तो कुर्सी छोड़ क्यों नहीं देते जनाब

 

Bihar :  लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हैं. रोहिणी हर दिन विपक्ष पर ट्विटर के जरिये हमला करती हैं. चाहे बिहार की राजनीति हो या फिर वहां की समस्याएं. इसको लेकर वो लगातार कुछ ना कुछ ट्वीट करती रहती हैं. बुधवार को रोहिणी ने ट्वीट करके बिहार सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसा है. रोहिणी ने नीतीश सरकार से ही सवाल कर दिया कि क्या आप कुर्सी के लायक हैं. लालू यादव की बेटी ने यहां तक कह दिया कि जब आपसे राज्य नहीं संभल रहा तो कुर्सी क्यों नहीं छोड़ देते हैं.

नीतीश सरकार की काबलियत पर उठाया सवाल

रोहिणी ने बुधवार को ट्वीट में लिखा कि दिल पर हाथ रख कर पूछिए सरकार. क्या आप इस कुर्सी के काबिल हो..? जब संभल नहीं रहा है राज्य.. अपनी अंतरात्मा को जगा कर.. क्यों नहीं कुर्सी से उतर जाते जनाब?

इसे भी पढ़े :बिहार">https://lagatar.in/police-personnel-will-not-be-able-to-use-mobile-unnecessarily-on-duty-in-bihar-action-will-be-taken/80101/">बिहार

में ड्यूटी पर बेवजह मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे पुलिस जवान, होगी कार्रवाई

एंबुलेंस घोटाले पर भी रोहिणी ने उठाया प्रश्न

इसके पहले रोहिणी ने ट्वीट करके एंबुलेंस घोटाले पर सवाल उठाया था. उन्होंने ट्वीट में लिखा कि एंबुलेंस घोटाले पर भी.. कुछ तो बोलिए या गर्दन का नस ज्यादा दबा दिया है कोई.. या घोटाले बाजों से.. कमीशन की खातिर.. मौनी बाबा बना हुआ है..!! रोहिणी ने सरकार को कह दिया कि आपकी इस चुप्पी के पीछे की वजह कमीशन तो नहीं है. या फिर किसी के दबाव में आकर आपने चुप्पी साधी है.

एक एंबुलेंस पर 15 लाख की हुई हेराफेरी

दरअसल रोहिणी ने सिवान के एंबुलेंस घोटाले की बात की है. सीवान में एमएलए और एमएलसी फंड से कुछ दिन पहले दस एंबुलेंस खरीदी गयी थी. यह एंबुलेंस टुन्ना पांडेय और पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा और व्यासदेव प्रसाद के फंड से ली गयी थी. एंबुलेंस की खरीदारी पर रघुनाथपुर के पूर्व विधायक विक्रम कुंवर ने कहा है कि एक एंबुलेंस की ऑन रोड कीमत केवल सात लाख रुपये है. लेकिन इसकी कीमत 22 लाख रुपये बतायी गयी है. एक एंबुलेंस पर 15 लाख रुपये की हेराफेरी की गयी है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही