Search

 
 
 

रोह‍ित और ग‍िल ने लगाया शानदार शतक, ऐसे गलत साब‍ित हुआ कीवी कप्‍तान का फैसला

 
Sports Desk : भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्‍लेबाजी के ल‍िए आमंत्र‍ित क‍िया. रोह‍ित शर्मा और शुभमन ग‍िल की जोड़ी ने कीवी कप्‍तान के इस फैसले को गलत साब‍ित कर द‍िया. दोनों ने ताबड़तोड़ बल्‍लेबाजी कर शानदार शतक जमाया. रोह‍ित शर्मा ने 3 साल बाद शतक जमाया. वहीं गिल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और दोहरे शतक के बाद सीरीज में एक और शतक अपने नाम क‍िया. दोनों ने पहले व‍िकेट के ल‍िए 157 गेंदों पर 212 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक जमाया तो गिल ने छठी सेंचुरी पूरी की. रोह‍ित और शुभमन दोनों शतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए. माइकल ब्रेसवेल और ब्लेयर टेकनर को एक-एक विकेट मिला. इसके बाद व‍िराट कोहली और इशान क‍िशान ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू क‍िया. इशान किशन 17 रन बनाकर रन आउट हो गए. कोहली 36 रन बनाकर पवेल‍ियन लौट गए. सूर्य कुमार यादव और हार्दिक पंड्या क्रिज पर जमे हैं. 38 ओवर में टीम इंड‍िया ने 4 व‍िकेट के नुकसान पर 292 रन बना ल‍िए हैं. खेल अभी जारी है.. शुभमन गिल (112 रन) चौथा शतक पूरा करने के बाद ब्लेयर टेकनर की बॉल पर आउट हुए. वे कॉन्वे को कैच दे बैठे. उनसे पहले कप्तान रोहित शर्मा 30वां वनडे शतक पूरा करने के बाद आउट हुए. उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/mission-santhal-of-jharkhand-congress-join-hands-with-pakur-campaign-mallikarjun-kharge-will-flag-off/">झारखंड

कांग्रेस का मिशन संथाल, पाकुड़ से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत, मल्लिकार्जुन खड़गे दिखाएंगे हरी झंडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही