Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारत की जीत पर भावुक हुए रोहित शर्मा, कहा, ‘विराट की पारी सर्वश्रेष्ठ, कमाल की बल्लेबाजी की’

T-20 World Cup :  भारत ने पाकिस्तान को हराकर देशवासियों को दीपावली का तोहफा दिया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा) ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जीत के बाद रविवार को मेलबर्न में विराट कोहली की 82 रन (नाबाद) की पारी को इस फॉर्मेट में देश के लिए खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी करार दिया. कोहली लंबे समय तक लय में नहीं थे लेकिन ब्रेक से वापसी के बाद एशिया कप से उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे है. भारतीय कप्तान को कभी भी कोहली की बल्लेबाजी पर संदेह नहीं था.

मुश्किल हालात से रोहित-हार्दिक ने बाहर निकाला-रोहित

रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हाँ, मुझे लगता है कि यह उनकी सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी है. हम जिस तरह की परिस्थितियों में थे उससे निकल कर जीत दर्ज करने से मुझे लगता है कि यह कोहली ही नहीं बल्कि भारत के लिए खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों (टी20) में से एक होनी चाहिए.” उन्होंने कहा, “मैच के 13वें ओवर में हमें 100 के करीब रनों की जरूरत थी. हम मैच में काफी पीछे चल रहे थे और जरूरी रन गति लगातार बढ़ रहा था. उन परिस्थितियों से बाहर निकल कर इस लक्ष्य का पीछा करना विराट ने शानदार बल्लेबाजी की. जाहिर है कि हार्दिक ने भी अपनी भूमिका अच्छे से निभाई.” इसे भी पढ़ें–हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-with-different-religions-many-colors-of-diwali-scattered/">हजारीबाग:

विविध धर्मों के संग, दीपावली के बिखरे कई रंग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/rrrr-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विराट की फॉर्म कभी खराब नहीं थी- रोहित

उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी की. ये ऐसे खिलाड़ी है जो लंबे समय से टीम के लिए दबाव में खेलते रहे है. उन्हें पता था कि उस तरह की स्थिति को कैसे संभालना है, और उन्होंने उस स्थिति से बहुत अच्छे तरीके से निपटा.” रोहित ने इस मौके पर कहा कि कोहली की फॉर्म कभी खराब नहीं थी वह 30-40 रन की पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे थे. उनके फैंस को इतनी उम्मीदें रहती है कि वह इसके बारे में बात करने लगते है. रोहित ने कहा, “विराट के बारे में ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि वह फॉर्म या किसी चीज से जूझ रहे थे. वह लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. उनसे हमेशा बहुत अधिक उम्मीदें रहती है. वह लगातार 30-40 रन बना रहे थे लेकिन फिर भी लोग उनके बारे में बातें कर रहे थे.” इसे भी पढ़ें–खूंटी">https://lagatar.in/khunti-a-villagers-leg-chopped-off-in-a-road-accident/">खूंटी

: सड़क हादसे में एक ग्रामीण का कटा पैर, आक्रोशित ग्रामीणों ने केन्द्रीय मंत्री को घेरा

19वें ओवर में 2 छक्के लगाकर विराट ने मैच का रूख पलटा-रोहित

रोहित ने कहा कि हारिस रउफ के 19वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर कोहली ने मैच का रुख काफी हद तक हमारी तरफ कर दिया था. उन्होंने कोहली और हार्दिक की 113 रन की साझेदारी की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने इस प्रारूप में जितनी भी साझेदारियां देखी है यह उनमें से सर्वश्रेष्ठ है. इस दौरान कोहली अद्भुत रहे. रउफ की गेंदों पर लगातार दो छक्कों को मैं मैच का रुख पलटने वाला नहीं कहूंगा लेकिन यहां से मैच हमारी पकड़ में आ गया.”* [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही