Search

रोहित वेमुला दलित नहीं था...तेलंगाना पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर मां ने जताया संदेह, पुलिस फिर जांच करेगी, कोर्ट से अनुमति मांगेगी

 Hyderabad :  हैदराबाद पुलिस द्वारा तेलंगाना हाई कोर्ट में रोहित वेमुला मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गयी थी. इस मामले की जांच बंद करते हुए पुलिस ने हाई कोर्ट में यह दावा किया है कि रोहित को यह पता था कि वह दलित नहीं था. जाति की पहचान उजागर होने के डर से उसने आत्‍महत्‍या कर ली थी.                                                            नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोहिल वेमुला ने 17 जनवरी, 2016 को हैदराबाद की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली थी. रोहित वेमुला सामाजशास्त्र विभाग में पीएचडी के छात्र के रूप में विश्विविद्यालय में रह रहा था. तेलंगाना पुलिस ने दो मई को हाईकोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की . हाईकोर्ट ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट के बाद परिवार को इसके खिलाफ अपील के निचली अदालत में जाने को कहा

रोहित वेमुला की मां ने क्लोजर रिपोर्ट को लेकर कुछ संदेह जाहिर किये हैं

अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है. रोहित वेमुला की मां सहित कुछ अन्य लोगों ने पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को लेकर कुछ संदेह जाहिर किये हैं. इसे लेकर तेलंगाना डीजीपी रवि गुप्ताने प्रेस नोट जारी कर कहा कि मृतक रोहित वेमुला की मां सहित अन्य लोगों ने जांच रिपोर्ट को लेकर संदेह व्यक्त किये गये हैं. इसलिए कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की आगे की जांच की अनुमति मांगी जायेगी.

रोहित वेमुला को डर था कि उनकी जाति की सच्चाई बाहर आ जायेगी

रोहित वेमुला द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद देश के कई विश्वविद्यालयों में दलितों के खिलाफ कथित भेदभाव को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये थे.  पुलिस की जांच में सामने आया कि रोहित ने अपनी सही जाति के उजागर होने के डर से आत्महत्या कर ली. पुलिस की जांच रिपोर्ट के अनुसार रोहित वेमुला को डर था कि उनकी जाति की सच्चाई बाहर आ जायेगी, क्योंकि वो अनुसूचित जाति से नहीं आते थे. पुलिस ने अपनी इस रिपोर्ट को तेलंगाना हाई कोर्ट को सुपुर्द करते हुए कहा कि रोहित को जानकारी थी कि उनकी मां ने उन्हें अनसूचित जाति का सर्टिफिकेट दिलवाया था.

बंडारू दत्तात्रेय, कुलपति अप्पा राव, स्मृति ईरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

तेलंगाना पुलिस ने वेमुला की मौत के बाद सिंकदराबाद से सांसद रहे बंडारू दत्तात्रेय, एमएलसी एन रामचंदर राव और कुलपति अप्पा राव, तत्कालीन महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस ने सभी को दोष मुक्त कर दिया है.  हाई कोर्ट में पुलिस द्वारा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल किये जाने के बाद रोहित वेमुला के भाई राज इस मुद्दे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्‌डी से मिलने की बात कही है.

छात्रों ने किया विरोध-प्रदर्शन

छात्रों के एक समूह ने क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ हैदराबाद विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री और विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अप्पा राव पोडिले के खिलाफ नारेबाजी की।. छात्र संगठन एसएफआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें कहा कि रोहित वेमुला की संस्थागत हत्या पर पुलिस द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट एक विडंबना है. कहा कि कांग्रेस सरकार और उसकी पुलिस रोहित के  दलित न होने की बात कह कर भाजपा के नैरेटिव का समर्थन कर रही है, जबकि उसके पास सबूत नहीं है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp