Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रोहित के हत्यारों की हो अविलंब गिरफ्तारीः बाबूलाल

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को रांची के लोहराकोचा बस्ती में मृतक रोहित तिर्की के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं. किसी की भी हत्या करने से नहीं डर रहे. जवान बेटे को खोने का दर्द वही जानता है, जिसके घर ऐसी घटना होती है. पुलिस घटना के तीन दिन बीत जाने पर भी अपराधी की पहचान नहीं कर पाई है. जबकि सीसीटीवी से यह संभव है. बाबूलाल ने कहा कि  पुलिस को अविलंब घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना चाहिए. प्रशासन अविलंब हत्यारे को गिरफ्तार करे।साथ ही राज्य सरकार परिजनों की मांग के अनुरूप उचित मुआवजा दे. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-central-and-bjps-election-management-committee-meeting-tomorrow/">झामुमो

की केंद्रीय और भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक कल

अपराधी के अविलंब गिरफ्तारी से बनता है भय का वातावरण

बाबूलाल ने कहा कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर अपराधी की पहचान कर सकती है. अपराधी को अविलंब पकड़े जाने से एक भय का वातावरण भी बनता है. घटना की पुनरावृति पर रोक लगती है. आजकल राजधानी रांची सहित पूरे प्रदेश में नशखोरी बढ़ी है.जिसमें बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चे भी शिकार हो रहे हैं. युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है. ऐसे में पुलिस को शिक्षण संस्थानों,कोचिंग संस्थानों के आसपास सिविल ड्रेस में जांच बढ़ानी चाहिए. जरूरत पड़े तो सरकार इसके लिए स्पेशल टास्क फोर्स का भी गठन करे. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/crowd-of-devotees-still-in-ram-darbar-of-ranchi/">रांची

के राम दरबार में अब भी है श्रद्धालुओं की भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही